प्राचीनकाल से लड्डू भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय मिष्ठान्न मिठाई रही है, जिसे विभिन्न अवसरों पर बड़े चाव से खाया जाता है। भारत में हर त्यौहार और पर्व पर लड्डू का विशेष स्थान रहा है - चाहे वह होली हो, दिवाली हो या कोई राष्ट्रीय पर्व। पुराने समय में लड्डू अपने औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध थे। उस समय इन्हें तिल, गुड़, शहद, मूंगफली और विभिन्न जड़ी-बूटियों से बनाया जाता था, जिससे ये ऊर्जा और स्वास्थ्य का उत्तम स्रोत माने जाते थे। लड्डू की यह यात्रा एक औषधीय गोली से शुरू होकर आज हर उत्सव और प्रत्येक घर की मिठास का प्रतीक बन चुकी है। अब इसी पारंपरिक स्वाद और स्वास्थ्य को आधुनिक रूप में Ladoo Mart आपके लिए लेकर आ रहा है…